मंदिर में दीप जलाने और पूजा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
हरिद्वार: अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान ज्वालापुर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। झड़प में कई लोगों के घायल होने की खबर है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान दीप जलाने और मंदिर में पूजा करने को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव किया गया। पथराव में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही गाड़ियों में भी तोड़फोड़ भी की गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक आदेश चौहान भारी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों ने मंदिर में पूजा कर रहे लोगों के साथ पथराव और मारपीट की।
उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों द्वारा अराजकता का माहौल बनाया गया। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरिद्वार एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है, कि प्रथम दृष्टया बच्चों के बीच विवाद के कारण बवाल की स्थिति बनी हैं, जिस कारण दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर पथराव किया गया है, इस घटना में 2 लोगों को चोट आई हैं। मौके पर फिलहाल पुलिस फोर्स तैनात की गई है और स्थिति नियंत्रण में है। इसमें पुलिस द्वारा तथ्यों की जांच की जा रही है जो भी तथ्य पुलिस जांच में सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण