यमुनोत्री के विधायक केदार सिंह रावत को फोन पर मिलना जान से मारने की धमकी
देहरादून। उत्तराखंड की यमुनोत्री विधानसभा से भाजपा के विधायक केदार सिंह रावत को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। थाना नेहरू कालोनी के एसओ नेहरू कॉलोनी दिलबर सिंह नेगी के अनुसार मंगलवार को विधायक के पास किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि एक अधिकारी उनका फोन नहीं उठा रहा है। उसने अपना नाम डॉ. प्रमोद त्यागी बताया। विधायक ने अधिक जानकारी मांगी तो वह अनर्गल बात करने लगा। इस पर विधायक ने फोन काट दिया।
इसके बाद उसने दोबारा फोन किया और कहा कि वह अजबपुर देहरादून का रहने वाला है और विधायक को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर विधायक ने विधायक हॉस्टल में अपने निजी सहायक सूर्यपाल सिंह राणा को फोन कर इसकी जानकारी दी। एसओ नेहरू कॉलोनी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि सूर्यपाल सिंह राणा की तहरीर पर ही डॉ. प्रमोद त्यागी के खिलाफ गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा

वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद, सुरक्षा एवं विश्वास को सुदृढ़ करता पिथौरागढ़ पुलिस का प्रयास
शारीरिक शोषण, ब्लैकमेल व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त को श्रीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
केंद्रीय गृह मंत्री वा मुख्यमंत्री ने विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डीआरएम, मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव ने की शिष्टाचार भेंट
26 से 31 जनवरी तक दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में उत्तराखण्ड की विकास यात्रा के होंगे दर्शन