राज्यमंत्री रेखा आर्या ने जिला प्रोबेशन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की
देहरादून- उत्तराखंड की महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग राज्यमंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा में राज्य के सभी जनपदों के जिला प्रोबेशन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की इस बैठक में केन्द्र एवं राज्य पोषित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में रेखा आर्य ने कहा की महिला कल्याण विभाग द्वारा समाज की ऐसी महिलाओं, बालिकाओं और बालकों के बारे में जो समाज की मुख्यधारा में नहीं जुड़ पाये हैं। उन सबके सम्बन्ध विशेष संवेदनशीलता दिखाई जाय। निराश्रित एवं अनाथ महिला एवं बच्चों के सम्बन्ध में चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। इसके साथ ही बैठक में कोरोना काल के दौरान विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा की गयी। विभिन्न जिलों में सैनिटाईजिंग, फागिंग एवं दवाओं का छिड़काव, मास्क बनाने का कार्य एवं आईसोलेशन वार्ड बनाये जाने की, इसके अतिरिक्त कोविड के रोकथाम के लिए योगा कार्यक्रम की जानकारी दी गयी। स्टाफ एवं सहवासनियों को कोविड बचाव का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राजकीय शिशु सदन, बालगृह इत्यादि स्थलों पर स्टाॅफ की ट्रेनिंग में संवेदनशीलता के विकास के लिए क्षमता विकास कार्यक्रम प्रशिक्षण के सम्बन्ध में भी निर्देश दिये गये हैं। अनाथ बच्चों के लिए जनपदों में प्रायोजित प्रोग्राम की समीक्षा की गयी, 90 से 60 बच्चों के लिए प्रायोजित प्रोग्राम में पिथौरागढ़ बागेश्वर एवं अल्मोड़ा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लेकिन उत्तरकाशी, हरिद्वार का संतोषजनक प्रगति न प्राप्त होने पर 40 बच्चों का लक्ष्य दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण