एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमण से हुई 5 लोगों की मौत, 25 मरीजों की आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट
ऋषिकेश-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित 5 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 4 स्थानीय लोग भी शामिल हैं। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि बहादराबाद,हरिद्वार निवासी 72 वर्षीय महिला जो कि बीती 28 जुलाई को सांस लेने में तकलीफ व बुखार की शिकायत के साथ एम्स ऋषिकेश की इमरजेंसी में आई थी। जिसकी कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। उसे कोविड आईसीयू में रखा गया था, जहां बृहस्पतिवार देरशाम उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरा मामला बिजनौर उत्तरप्रदेश का है। बिजनौर निवासी 70 वर्षीय महिला जो कि बीती 31 जुलाई को एम्स ऋषिकेश में मूत्र संबंधी रोग व सूखी खांसी की शिकायत के साथ एम्स में आई थी, जिसे चिकित्सकों ने भर्ती होने की सलाह दी थी, मगर महिला के परिजनों ने उसे भर्ती नहीं कराया और वापस घर ले गए। तवियत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन महिला को लेकर 4 अगस्त को एम्स पहुंचे और उसे यहां भर्ती कराया। बताया गया कि महिला को मूत्र संबंधी रोग, सूखी खांसी के अलावा डायबिटीज, हाईपरटेंशन व सांस लेने में तकलीफ आदि शिकायतें थी। उसे एम्स के कोविड वार्ड में रखा गया था, जहां उसकी बीते बृहस्पतिवार की शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। तीसरा मामला बिजनौर का है, पश्चिमी चंपारण, बिजनौर निवासी 25 वर्षीय व्यक्ति 4 अगस्त को पिछले तीन दिनों से तेज बुखार,पेट व सिर में दर्द, उल्टी एवं एक्यूटपेनक्रियाटाइटिस की शिकायत के साथ एम्स में आया था, सेंपल पॉजिटिव पाए जाने पर उसे कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां बृहस्पतिवार शाम उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। चौथा मामला हरिद्वार का है, ज्वालापुर हरिद्वार निवासी 70 वर्षीय पुरुष 6 अगस्त को एम्स इमरजेंसी में आया था, जिसे डायबिटीज, सांस लेने में तकलीफ व हृदय रोग संबंधी शिकायत थी। जांच में उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई। उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य मामला हरिद्वार से एम्स रेफर होकर आए एक 65 वर्षीय व्यक्ति पिछले तीन दिनों से दस्त, बुखार व पेट में दर्द की शिकायत के साथ 24 जुलाई को एम्स में आया था। कोविड पॉजिटिव उक्त व्यक्ति की कोविड आईसीयू में 6 अगस्त की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा 25 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण