प्रेम प्रसंग के चलते युवक युवती ने नदी में लगाई छलांग पुलिस ने शव नदी से किया बरामद
उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नानक सागर में एक युवक और युवती के शव एक साथ तैरते दिखाई दिए। नानक सागर पर टहल रहे लोगों द्वारा युवक-युवती के शव नानक सागर में देखे जाने की सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर तत्काल पुलिस टीम पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक और युवती के शव बाहर निकाले।
नानकमत्ता पुलिस द्वारा शवो की तलाशी लेने पर उनकी जेब में निकले मोबाइल से फोन कर रिश्तेदारों को पुलिस द्वारा बुलाया गया। मौके पर पहुंचे मृतक किशन के जीजा रामविलास निवासी चारुबेटा खटीमा ने बताया कि लड़के का नाम किशन राम और लड़की का नाम राजकुमारी है, दोनों रामगंगा नगर बरेली के निवासी है। और दोनों तीन दिन से घरों से गायब थे। मृतका राजकुमारी की बरेली में ही शादी हो चुकी थी दोनों का काफी समय से आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रतापपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र पंत ने मीडिया को बताया कि नानक सागर पर टहलते हुए कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि दो शव तैरते दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को निकाला तो एक शव युवक का था और एक युवती का शव था और दोनों के हाथ आपस में बंधे हुए थे। पुलिस द्वारा शवों की तलाशी लेने पर जेब में मिले मोबाइल से नंबर निकाल कर के रिश्तेदार मौके पर आकर शव की पहचान कर चुके हैं। और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण