सुर्खियों में रहने वाला सुशीला तिवारी अस्पताल एक बार फिर इस कारण आया सुर्खियों में
अपनी लापरवाही के लिए सुर्खियों में रहने वाला सुशीला तिवारी अस्पताल एक बार फिर से कोविड अस्पताल बनने के बाद से फिर से सुर्खियों में आ गया है। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि अब सुशीला तिवारी अस्पताल की अव्यवस्था पर सियासत भी शुरू होने लगी है कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया का कहना है कि सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना के मरीजों के साथ न सिर्फ लापरवाही भरा बर्ताव हो रहा है बल्कि 1 दिन पूर्व संदिग्ध रूप से अस्पताल में ही एक मरीज की मौत हो गई, प्रशासन महज मजिस्ट्रेट जांच कराकर मामले में खानापूर्ति कर रहा है, क्योंकि इससे पूर्व भी कई मामलों में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए लेकिन किसी भी जांच के बाद कोई कार्यवाही नही हुई। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी द्वारा स्थापित इस अस्पताल से पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लोगों का इलाज हो सके इस मंशा से इसे स्थापित किया गया था लेकिन वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्था इस अस्पताल को बदनाम करने में लगी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण