दबंगों की दबंगई नगर पालिका द्वारा पार्किंग के लिए बनाई गई जगह पर किया कब्जा
पौड़ी: नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के बीच में खरीदारी करने वाले लोगों के लिए पार्किंग बनाई गई है। लेकिन उन पार्किंग में स्थानीय लोगों ने पैसे देकर कब्जा कर लिया है। जिस के कारण बाजार आने वाले लोगों को पार्किंग न मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो वही बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर पालिका ने ये पार्किंग आम लोगों को सुविधा देने के लिए बनाई थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने इन जगहों के लिए मासिक शुल्क जमा कर इनमें लॉक लगाना शुरू कर दिया है। जिससे दोपहर के समय बाजार आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग मुहैया नहीं हो पा रही है। जिस कारण बाजारों में रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण