मादक पदार्थो तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस चला रही अभियान
देहरादून- पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार मादक पदार्थो तस्करी पर रोक लगाने के लिए क्षेत्राधिकारी विकासनगर के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है! जिसके तहत थानाध्यक्ष कालसी गिरीश नेगी के द्वारा कोटी रोड स्थित ए पी एस स्कूल तिराहा के पास से एक लग्जरी कार SX 4 मारुति में भारी मात्रा में हरियाणा मारका की देसी शराब की 40 पेटी बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की वहीं आरोपी से पूछताछ पर बताया की हरियाणा से सस्ते दामों में खरीद कर चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी में ऊंचे दामों पर बेचने की बात स्वीकार की! वहीं आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया गया!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण