हर्षपाल की शहादत पर सतपाल महाराज ने गहरी संवेदना व्यक्त की
देहरादून- जनपद पौड़ी गढ़वाल, के अन्तर्गत चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के पोखरा, गांव भैंसोडा निवासी असम राइफल के जांबाज जवान हर्षपाल सिंह के शहीद होने पर उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के चौबट्टाखाल, ग्राम भैंसोडा (पोखड़ा) निवासी, 39 असम राइफल के जवान हर्षपाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह मणिपुर में शहीद हो गए हैं। उनके शहीद होने की खबर सुनते ही पूरा क्षेत्र शोक संतृप्त है। महाराज ने कहा कि वह दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ खडे़ हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण