प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मानकों के अनुरूप चल रही फैक्ट्रियों पर की छापेमारी
रुड़की- कोविड-19 के चलते बंद पड़े औद्योगिक प्लांट अब धीरे-धीरे शुरू हो रहे है, इसी के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी सक्रिय हो चला है, विभाग द्वारा मानकों के अनुरूप चल रही फैक्ट्रियों पर छापेमार कार्यवाही कर नोटिस दिया जा रहा है।
इसके साथ ही फैक्ट्री संचालको को नियम अनुसार ही फैक्ट्रियां संचालित करने के निर्देश दिए जा रहे है। दरअसल औद्योगिक क्षेत्रों में कई फैक्ट्रियां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुरूप चल रही है। इसी के चलते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियो ने औचक निरीक्षण में 7 उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जबकि तीन को गम्भीर लापरवाही बरतने पर प्रदेश कार्यालय को पत्र भेजा गया है। लॉक डाऊन के दौरान अधिकांश फैक्ट्रियां बन्द पड़ी थी लेकिन अब धीरे धीरे भगवानपुर, झबरेड़ा, लंढोरा में फैक्ट्री चलना शुरू हो गई है। वही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रा अधिकारी का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्रों से शिकायत मिल रही थी जिसके आधार पर छापेमार कार्यवाही की गई है। साथ ही जो भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानको अनुरूप होगा है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। समय समय पर औद्योगिक क्षेत्रो में निरीक्षण किया जाता है और अनियमिताएं मिलने कार्यवाही की जाती है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज