नदियों के किनारे रह रहे लोगों की बढ़ी मुसीबत,जान जोखिम में डालकर नदी को पार कर रहे लोग
देहरादून- एक बार फिर मौसम विभाग की चेतावनी सच साबित हुई है। देर रात से शुरू हुई बारिश लगातार जारी है जिसके चलते पछवादून व जौनसार कि सभी छोटी-बड़ी नदियां उफान पर है। नदियों के जल में हुई बेहताशा वृद्धि के चलते नदियों के किनारे रह रहे लोगों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही। यहां हम बात कर रहे हैं लांघा रोड पर बहने वाली शीतला नदी की जहां देर रात से हो रही बारिश के कारण आए पानी की वजह से वहां से गुजरने वाले वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विकासनगर, कालसी, डाकपत्थर, बरोटीवाला, लांघा सहित तमाम क्षेत्रों के लोग इसी शीतला नदी के रास्ते से होकर सेलाकुई स्थित फैक्ट्रियों में काम करने के लिए जाते हैं। शीतला नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण दुपहिया वाहन बहने का खतरा अधिक बना हुआ है बावजूद इसके लोग जान जोखिम में डालकर नदी को पार करते साफ देखे जा सकते हैं। तहसील प्रशासन द्वारा बचाव के लिए लाख दावे किए जाते हो पर जमीनी हकीकत इसके ठीक विपरीत देखने को मिल रही है। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से दुपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर नदी के तेज बहाव को पार करने में लगे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण