15 अगस्त के मद्देनजर अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन यूपी उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे के जरिए रखी जा रही निगरानी
रुद्रपुर- 15 अगस्त को लेकर ऊधम सिंह नगर जिले में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं बम स्क्वायड टीम और डॉग स्क्वायर टीम को सभी सार्वजनिक स्थानों पर लगाया गया है रेलवे स्टेशन बस स्टेशन मॉल मुख्य बाजार समेत अन्य इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही यूपी उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम में बैठकर निगरानी भी रखी जाएगी आपको बता दें कि एसएसपी दलीप सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि जितने भी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाके हैं वहां पर पुलिस के द्वारा कड़ी गस्त की जा रही हैं, जिसको लेकर सभी थाने कोतवाली और चौकियों को निर्देश दिए गए हैं। जिले के कप्तान दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि नेपाल जो कि अंतरराष्ट्रीय सीमा ऊधम सिंह नगर जनपद से लगती है वहां के एसएसबी(शस्त्र सीमा बल)कमांडेंट से भी दलीप सिंह कुंवर ने वार्ता की ओर बैठक कर 15 अगस्त के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। हालांकि हर साल की तरह इस साल रंगारंग और देश भक्ति के कार्यक्रम पुलिस लाइन में नहीं हो सकेंगे कोविड-19 के चलते यह फैसला लिया गया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज