केदारनाथ घाटी में हो रही लगातार बारिश ने मचाया हाहाकार, लोगों के घरों में घुसा पानी
रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ घाटी में देर रात भारी बारिश बड़ा नुकसान हुआ है। देर रात हुई भारी बारिश से शेरसी, रामनगर, फाटा समेत कई स्थानों व गांव में जलभराव से लोगों की घरों व दुकानों में पानी भर गया। रातभर लोग अपने घरों से पानी निकालते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं सोनप्रयाग के पास रामनगर में एसडीआरएफ की मेस में भी पानी भर गया। भारी बारिश से कई घरों व दुकानों में दरारे पड़ने व नदी नालों में बने पुलों के टूटकर बहने की भी सूचना है।
वहीं केदारनाथ धाम को जाने वाला रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पांच जगहों पर टूटकर बंद हो गया है। ऐसे में सूचना के बाद प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना की जा रही हैं। जिसके बाद पूरे नुकसान का आंकलन हो पायेगा।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल