भाजपा विधायक पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन
भाजपा विधायक पर लगे यौन उत्पीड़न आरोप मामले में आज कांग्रेस ने जिले के कई क्षेत्रों में प्रदर्शन कर विधायक व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी कड़ी में आज द्वाराहाट में काँग्रेस कार्यकर्ताओ ने द्वाराहाट के मुख्य चौक में भाजपा विधायक महेश नेगी का पुतला दहन किया गया। द्वारहाट में आज सबसे पहले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे और वहां पर नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को पीड़िता प्रीति बिष्ट को न्याय दिलाने के लिए ज्ञापन प्रेषित किया और उसके पश्चात द्वाराहाट के घट गाड़ तिराहे से जुलूस की शक्ल में सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्य चौक द्वाराहाट पर पहुंचे और वहां पर महेश नेगी मुर्दाबाद, फर्जी चैंपियन मुर्दाबाद , प्रीति बिष्ट को न्याय दो, डीएनए की जांच करो के नारे लगा कर महेश नेगी का पुतला फूंका गया और मुख्य चौक पर सभा के रूप में एकत्रित होकर सभा को संबोधित भी किया। सभा में रानिखेत जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के महेश आर्य और कई लोगों ने सभा को संबोधित भी किया सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए जिसमें महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल