सीएए हिंसा के बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, पिस्टल बरामद
सम्भल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है बदमाश को और एक पुलिसकर्मी को गोली लगी है, पुलिस ने बदमाश के पास से सीएए के खिलाफ हुई हिंसा में इंस्पैक्टर से लूटी गई पिस्टल बरामद की है। जनपद सम्भल के थाना नखासा इलाके में पुलिस और बदमाश नसीम के बीच मुठभेड़ हुई है, दोनों ओर से चली गोली में बदमाश को गोली लगी है वहीं एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है, पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक और एक पिस्टल बरामद की है, एएसपी आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि सीएए के खिलाफ हुई हिंसा में उक्त पिस्टल को इंस्पैक्टर से लूटा गया था, पुलिस ने घायल बदमाश और कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण