जंगली हाथी बने आतंक घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार धमक रहे हाथी
राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज से सटे ग्रामीण क्षेत्रो में इन दिनों जंगली गजराज का आतंक बना हुआ है। घनी आबादी वाले वाले से क्षेत्र में विशालकाय गजराज की आमद से लोग दहशत में है। कल देर शाम भी एक हाथी ने रायवाला गांव में जमकर उत्पात मचाया ओर फसलो को रौंद दिया। हालांकि हाथी के आतंक को देखते हुए और रिहायशी क्षेत्र में हाथियों की घुसपैठ को रोकने के लिए वन महकमें ने कई टीमो का गठन किया हुआ है। अधिकारियों के अनुसार धान की फसल के चलते हाथी गांव की ओर रुख कर रहा है। टीम मुस्तैद है और जल्द ही ड्रोन के माध्यम से इस क्षेत्र में नजर रख कर जंगली गजराजों को आबादी में घुसने से रोका जाएगा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज