घर घर विराजे रिद्वी सिद्वि के दाता, महापौर ने दी पर्व की बधाई
ऋषिकेश- तीर्थ नगरी ऋषिकेश में शनिवार से प्रथम पूज्जनीय भगवान श्रीगणेश की जय-जयकार शुरू हो गई है।महापौर अनिता ममगाई ने नगरवासियों को गणेश चतुर्थी पर्व की बधाई दी है।देशभर के साथ जहां देवभूमि में भी रिद्धी सिद्धी के दाता श्रीगणेश शनिवार को घर-घर विराजे वहीं महापौर अनिता ममगाई ने भी घर में गणपति बप्पा की पूजा अर्चना कर तीर्थ नगरी के समस्त लोगों के लिए सुख और सृमद्धि की मंगलकामना की। कोरोना संकट के चलते गंगा शहर में बप्पा के भक्तों ने इस बार पंडालों के बजाए घरों में विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना की। गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में हर्ष और उल्लास है। भगवान गणेश के जन्म उत्सव को गणेश चतुर्थी के रूप में जाना जाता है। गणेशजी को बुद्धि, समृद्धि, सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। यह उत्सव दस दिन बाद अनंत चतुर्थी के दिन समाप्त होता है।गणेश चतुर्थी पर्व की बधाई देते हुए महापौर ने कहा कि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन कोरोना संकट है तो श्रद्धालुओं को अपने और दूसरे के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए ये पर्व मनाना होगा।उन्होंने पर्व पर शहरवासियों के तमाम विघ्न दूर करने और परिवार में सुख सृमद्धि की मंगलवार कामना भी की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण