चरित्रहीन शिक्षक के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
लक्सर क्षेत्र के खानपुर में ग्रामीणों ने एक शिक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक चरित्रहीन है। जिसे हम अपने गांव के जूनियर हाई स्कूल में नहीं पढ़ाने देंगे। शिक्षक की चरित्र हीनता के चलते हमारे बच्चों का भविष्य खतरे में है। जिसके लिए हम कोई भी जोखिम उठाने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने शिक्षक के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी तक शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।जब कार्रवाई नहीं हुई तो लक्सर उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आज ग्रामीणों ने खानपुर के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के परिसर में धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार 12:00 बजे तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंची जिससे ग्रामीण नाराज हो गए।और उन्होंने कार्रवाई ना होने के बाद भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दे डाली अब देखना है। कि शिक्षा विभाग अपने उक्त शिक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज