रुड़की पुलिस के हाथों लगी बड़ी कामयाबी ट्रक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, थाना पुलिस ने ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गिरोह चोरी के ट्रक का चेचिस और इंजन नम्बर बदलकर बेचते थे, फिलहाल पुलिस आरोपियों के पूछताछ कर पिछला रिकार्डिंग खंगाल रही है।
रूड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने चोरी किये गए ट्रको के चैसिस नम्बर बदल कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी किये गए ट्रको के इंजन व चैसिस प्लेट बरामद कर तीन आरोपियों को दबोच लिया है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यह गिरोह अनफिट ट्रकों की चेसिस नंबर इंजन नंबर प्लेटो को उतार कर चोरी किए हुए ट्रक में लगा कर इसका व्यापार करते थे। आरोपी कबाड़ी उसे चेसिस नंबर और इंजन नंबर की प्लेट खरीद लेते थे। चोरी किए हुए ट्रक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर क्षेत्रों से लाते थे पुलिस आरोपियों की अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है और कितने ट्रक बाजार में भेज चुके हैं,उनके बारे में भी जांच की जा रही है, मंगलौए पुलिस के लिए ये बड़ी कामयाबी है, बताया ये भी जा रहा है कि इस मामले की कई अमन खुलासे सामने आएंगे। फिलहाल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और एक आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा भी किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण