अपने ही बयान से पलटे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मीडिया को दिए बयान पर दिया अपना स्पष्टीकरण
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश ही नहीं अपितु विश्व के महानम नेता हैं और देश का जनमानस उनके साथ है। इलेक्ट्रोनिक मीडिया के कुछ चेनल पर दिखाए जा रहे अपने बयान पर स्पष्ट किया कि न उनका बयान सही रूप में दिखाया जा रहा है और न सही परिप्रेक्ष्य में। उन्होंने कहा कि इस बात को दुनिया मानती है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के जन जन के नायक हैं । साथ ही वे दुनिया के महानतम व प्रभावशाली नेता हैं। आज भारत जहाँ आंतरिक रूप में बड़े बदलाव व प्रगति की राह पर है वहीं भारत का सम्मान विश्व में शिखर पर है । यह सब श्री मोदी के चमत्कारी नेतृत्व का ही परिणाम है। उनका नेतृत्व हमारी शक्ति है। भगत ने कहा कि कहा कि विधायकों को जो उन्होंने राय दी है वह उन्हें अपने अपने क्षेत्र में अपनी सक्रियता को और बढ़ाने व जनता के बीच अपनी पकड़ और मजबूत करने को लेकर है। हम चुनाव में जनता के बीच केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएँगे। हमें जनता को मोदी जी के आशीर्वाद से उत्तराखंड में चल रही बड़ी बड़ी परियोजनाओं व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताना है । इसके लिए जनता से संवाद और बढ़ना उपयोगी व प्रभावी होगा। भगत ने कहा कि अगला विधान सभा चुनाव हम भारी बहुमत से जीतेंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेंगी। इसके लिए भाजपा ने अभी से अपनी कमर कस ली है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण