सैनी समाज ने मंत्री मदन कौशिक का किया पुतला दहन
पिछले 3 सालो में रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र में सैनी समाज के लोगो की हुई करीब 6 हत्याओ के बाद आर्थिक मदद ना मिलने से नाराज सैनी समाज के लोगो ने सरकार के कैबिनेट मंत्री व हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक का पुतला दहन किया, सैनी समाज के लोग लोकतांत्रिक जनमोर्चा के बैनर तले रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर इकठ्ठा हुआ औऱ कैबिनेट मंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारी लोगो का कहना है कि सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने म्रतक के आश्रितों को आर्थिक मदद करने की घोषणा की थी लेकिन आजतक कोई मदद नही दी गई। मात्र घोषणाएं हुई और अखबारों की सुर्खियां बनी लेकिन मृतकों के
आश्रितों की किसी ने भी कोई सुध नही ली, म्रतक के परिजन चक्कर लगा-लगाकर तक थक चुके है लेकिन किसी के कानों पर जूं तक नही रेंग रही है। सरकार के इस रवैया से नाराज सैनी समाज के लोगो ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का पुतला दहन किया। लोकतांत्रिक जनमोर्चा संगठन के संयोजक सुभाष सैनी के नेतृत्व में सैनी समाज के लोग रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर इकठ्ठा हुए और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का पुतला दहन किया। इस दौरान संगठन के संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र में पिछले करीब 3 सालों में सैनी समाज के लोगो की करीब 6 हत्याएं हुई है, 2017 में चाचा भतीजे दोहरे हत्याकांड के बाद कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने म्रतक के आश्रितों को 3 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की थी लेकिन आजतक पीड़ित परिजनों को कोई मदद नही की गई। मंत्री महोदय की घोषणा अखबारों की सुर्खियों में दबकर रह गई, पीड़ित परिजनों ने कई बार मंत्री महोदय और सूबे की सरकार से मदद की गुहार लगाकर उनकी घोषणा याद दिलाने का प्रयास भी किया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई, सरकार के इस रवैये से नाराज सैनी समाज के लोगो ने सरकार के कैबिनेट मंत्री का पुतला दहन कर उन्हें उनके द्वारा की गई घोषणा याद दिलाने का प्रयास किया गया है, यदि सरकार ने अब भी कोई संज्ञान नही लिया तो आंदोलन भी किया जाएगा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज