शहर की खेल प्रतिभाओं को हर संभव की जायेगी मदद – अनिता ममगाई
ऋषिकेश- राष्ट्रीय खेल दिवस पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहर की खेल प्रतिभाओं को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन शहर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में हर संभव मदद करेगा। हॉकी के जादूगर के रूप में विख्यात मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर महापौर ने कहां की वह खुद एक बैडमिंटन की प्लेयर रही है, वह जानती हैं कि एक खिलाड़ी को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि खेल और फिटनेस से संबंधित गतिविधियों को प्राथमिकता देकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत की मुहिम को सफल बनाया जा सकता है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर नगर निगम महापौर ने शहर के तमाम प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब तीर्थ नगरी की खेल प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमककर उत्तराखंड को गौरवान्वित करेंगी।उन्होंने कहा कि भारत सरकार राष्ट्रीय खेल हॉकी के साथ तमाम खेलों को लोकप्रिय बनाने और भारत में खेल प्रतिभाओं को समर्थन देने के लिए कई प्रयास कर रही है। इसके सार्थक नतीजे भी खिलाड़ियों ने देश के लिए मेडल जीत कर दिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण