जंगल में घास लेने जाती महिलाओं के साथ शरारती तत्वों आए दिन कर रहे छेड़ाखानी, शिकायत के बाद भी नहीं सुन रही मित्र पुलिस
कोटद्वार: दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र स्थित ऐता, चरेख, रामडी, पुलिंडा, उमरैला, गौजट, भरत नगर की महिलाएं बहुत परेशान हैं। महिलाएं जब चारा-पत्ती लेने जंगल जाती हैं तो वहां इन शरारती तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। ये शरारती तत्व महिलाओं से बदतमीजी करते हैं। गांव वालों ने कई बार इनकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण इन शरारती तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि जैसे चरेख, पुलिंडा, दुगड्डा, डाडामंडी वाले क्षेत्र और नदी किनारे लोग शनिवार और रविवार को आते हैं। शराब पीते हैं फिर वाहन चलाते हैं। ऐसे क्षेत्रों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है. सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह ऐसे क्षेत्रों पर चेकिंग अभियान चलायें।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज