लक्सर में टूटा तटबंध से निकलने वाला पानी से किसानों की फसल हो रही बर्बाद, लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
लक्सर क्षेत्र के खानपुर के कलसिया गांव में लोगों के सामने आज भी समस्या बर्करार है।जन जीवन अस्त व्यस्त है कई समस्याएं बनी हुई है।रास्तो में पानी भरा है टूटा हुआ तटबन्ध सबसे बड़ी समस्या बन चुका है।टूटे हुए तटबन्ध से निकलने वाले पानी से फसल खराब होने लगी है।लोगो के सामने पशुओं के चारे की समस्या बन चुकी है।जनप्रतिनिधि हो या सरकारी कर्मचारी कोई भी इनकी समस्या सुनने को तैयार नही है। लोगों का कहना है कि सरकार हो या जनप्रतिनिधि सभी ने हमें भगवान भरोसे छोड़ दिया है।हमारे सामने इस समय इतनी समस्याएं खड़े हैं।कि हम लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच रहे हैं।हमारी फसलें खराब हो चुकी हैं पशुओं का चारा लाने तक के लिए हमें पानी भरे रास्तों से ही गुजरना पड़ रहा है।यह पानी नीलधारा गंगा के टूटे तटबंध से बाहर निकल रहा है।जो हमारे लिए मुसीबत का सबब बन चुका है। हमारे गांव के और चारों ओर पानी भरा हुआ है।ऐसा कोई रास्ता नहीं जिससे हम लोग अपने पशुओं को चारा दे सकें।लोगों का कहना है कि नीलधारा गंगा से निकलने वाले पानी के कारण हमें पशुओं का चारा लाने के लिए भी ट्यूब का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।कुछ इलाका ऐसा है जिसमें हद से ज्यादा पानी भर गया है।उससे निकलने के लिए ट्यूब का सहारा लेना पड़ रहा है।अगर समय रहते तटबंध की मरम्मत कर दी जाती आज हमारे सामने समस्याओं का अंबार खड़ा नहीं होता।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज