पर्यटन नगरी मसूरी में अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्यवाही , आईडीएच बिल्डिंग में रह रहे 18 परिवारों को हटाने की कार्रवाई हुई शुरू
पर्यटन नगरी मसूरी में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद अब आईडीएच बिल्डिंग में रह रहे 18 परिवारों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। पालिका की भूमि पर कब्जे के बाद अब प्रशासन मसूरी धनोल्टी मार्ग मार्ग पर उत्तर प्रदेश निर्माण निगम द्वारा बनी बिल्डिंग पर लोगों द्वारा हुए कब्जों को हटाने के लिए पालिका प्रशासन पुलिस बल के साथ आईडीएच पहुंची। जहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
हालांकि इस दौरान लोगों द्वारा कार्रवाई का विरोध भी किया गया। लेकिन बावजूद इसके प्रशासन द्वारा सभी 18 परिवारों का कब्ज़ा हटाया गया। बिल्डिंग उत्तर प्रदेश निर्माण निगम द्वारा बनाई गई है। जिसका भुगतान अभी तक स्थानीय ठेकेदार को नहीं किया गया है। बिल्डिंग में रह रहे लोगों का कहना है कि यह बिल्डिंग रिक्शा श्रमिक कुली आदि मजदूरों के लिए बनाई गई है। और अब पालिका प्रशासन द्वारा हमें बिना नोटिस दिए हुए यहां से हटाया जा रहा है।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल