बदमाशों ने युवती का किया अपहरण, आक्रोशित भीड़ ने कोतवाली पहुंचकर किया हंगामा
लालकुआं में मुख्य चौराहे पर कोतवाली के ठीक बराबर से एक कार के द्वारा वार्ड नंबर 4 की रहने वाली युवती का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया आपको बता दें कि युवती अपनी बहन और अपने अन्य परिजनों के साथ शाम के समय टहलने निकली थी की 10:00 बजे के आसपास एक स्विफ्ट डिजायर जो यूपी नंबर की थी आई और चलती गाड़ी में युवती को जबरन उठाकर ले गए । युवती के अपहरण की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर युवती के परिजन सहित तमाम क्षेत्रवासी एकत्र हो गए आपको बता दें कि यहां कई बार हाईवे पर जाम लगाने जैसी स्थिति भी पैदा हुई मगर पुलिस बल की मुस्तैदी के चलते इसे नाकाम कर दिया गया वहीं मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, एसपी सिटी और पुलिस कप्तान भी आ गए गहनता से छानबीन की तो कार की लोकेशन का पता चल गया वही पुलिस पूरे मामले पर तेजी से कार्यवाही करके लड़की को बरामद करने का प्रयास कर रही है वहीं पुलिस कप्तान सुनील कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही हैं और जो भी व्यक्ति संदेह के घेरे में है उसकी पहचान भी की जा चुकी है पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण