युवती अपहरण कांड का पुलिस ने किया खुलासा अपहरण युवती को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
शनिवार को लालकुंआ कोतवाली के समीप हुए अपहरण कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लालकुंआ कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि अपहरण युवती को पुलिस ने काठगोदाम क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है साथ ही इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सोनू और उसके जीजा कफील अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक फिल्मी अंदाज में आरोपी सोनू और कफील अहमद ने कार में युवती को जबरन अपहरण कर काठगोदाम ले जाया गया जहां पुलिस ने 6 टीमें इस केस में लगाकर अलग-अलग एंगल से जांच की तो जानकारी मिली कि अपहरण युवती को कार में बंधक बनाकर ले जाने वाले दोनों युवक उसके जाने वाले हैं लेकिन उन्होंने इस घटना को अचानक अंजाम दिया फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में छानबीन कर रही है अपहरण युवती के परिजनों की भूमिका और अन्य सवालों के जवाब अभी जांच में मिलने बाकी है फिलहाल एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने कहा है कि पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया लिहाजा आई जी कुमाऊं द्वारा ₹5000 और एसएसपी द्वारा ढाई हजार रुपए का इनाम पुलिस टीम को दिया गया है अभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल