तेंदुए के आतंक से दहशत में लोग लगातार सीसीटीवी में कैद हो रहा घूमता तेंदुआ
बाजपुर में तेंदुए का आतंक दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। तेंदुए की दस्तक ने क्षेत्रीय जनता में दहशत का मौहोल पैदा कर दिया है। सीसीटीवी में तेदुएं की लाइव तस्वीरें कैद हो गयी है। बता दें कि मामला जिले के बाजपुर तहसील की बरहैनी चौकी का है। जहां चौकी में लगे सीसीटीवी में एक ऐसी तस्वीर कैद हुई है की जिसे देख कर स्थानीय जनता में दहशत का मौहोल पैदा हो गया है। देर रात्रि एक ट्रक चौकी के पास खड़ा हुआ था कि अचानक एक बंदर आया और पीछे से शिकार के इन्तेजार में बैठा तेंदुए ने बंदर को पकड़ लिया और उसे अपना शिकार बना लिया। तेंदुए के हमले की पूरी वारदात चौकी के लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण ने बताया कि बरहैनी चैक पोस्ट पर देर रात्रि में एक तेंदुए ने पीछे से आकर बंदर को पकड़ लिया है और जंगल से सटे होने की वजह से यहां इस तरहं के मामले आम बात है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई जनहानि नही हुई है क्यों कि जंगल मे ही इन्हें पर्याप्त मात्रा में भोजन मिल जाता है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से रात में अपने छोटे बच्चों के बाहर न निकलने देने की अपील की है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज