हरिद्वार पंचायत चुनाव को लेकर सुगबुगाहट हुई तेज राजनीति दल भी हुए सक्रिय
रुड़की– पंचायत चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज़ होती दिखाई दे रही है, राजनितिक दल पंचायत चुनाव को लेकर सक्रिय होने के साथ-साथ राजनीतिक गणित का गठजोड़ में जुटे है, हरिद्वार पंचायत चुनाव में बसपा का अच्छा प्रदर्शन रहता है, इसी के मद्देनजर इस बार पंचायत चुनाव के दिग्गज माने जाने वाले दो नेताओं को बसपा ने हाथी पर सवार कर जिला पंचायत की कुर्सी पर कब्जा करने का मंसूबा तैयार किया है, वही दोनों नेता भी अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गए है। कयास लगाए जा रहे है कि इस बार कांग्रेस-भाजपा को बसपा का हाथी पछाड़ने में कारगर साबित होगा। हरिद्वार पंचायत चुनाव की अभी कोई तारीख तय नही हुई है लेकिन कोरोना काल मे भी नेता आने वाले चुनाव को लड़ने की रणनीति बनाने में जुट गए है।

इस बार बसपा पूरी मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ने के मूड में है, क्योंकि पंचायत चुनावों में बसपा का अच्छा प्रदर्शन रहा है। इस बार भी बसपा के दो नेता पूर्व विधायक हाजी मौ. शहजाद और चौधरी राजेंद्र एक साथ मिलकर पंचायत चुनाव लड़ने के मूड में है। दोनों नेताओं ने पहले भी हरिद्वार में अपने अपने खेमे से जिलापंचायत अध्यक्ष बना चुके है। इसलिए बसपा नेताओ का कहना है कि आने वाले पंचायत चुनावों को मजबूती के साथ लड़ा जयेगा साथ ही विधानसभा चुनावों में भी बसपा बहतर प्रदर्शन करेगी। पूर्व में कांग्रेस में रहते हुए चौधरी राजेन्द्र सिंह ने अपनी भाभी को जिलापंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान कराया था, वही इसके साथ ही पूर्व में हाजी मौ. शहजाद ने भी अपनी भाभी को जिलापंचायत अध्यक्ष बनाकर साबित किया था कि वह पंचायत चुनाव के दिग्गजों में से है, ऐसे दो इस बार दोनों नेता बसपा के हाथी पर सवार है, और एक साथ पंचायत चुनाव लगेंगे, तो कयास लगाए जा रहे है कि इस बार जिलापंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बसपा का कब्जा होगा। हालांकि अभी पंचायत चुनाव की तारीख़ का इंतज़ार है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज