कंपनी के छत से गिरकर मजदूर की हुई मौत कंपनी प्रबंधन मामले को रफा-दफा करने की कर रहा था कोशिश
रुड़की भगवानपुर हाइवे स्थित एक कम्पनी में सुबह तड़के एक मजदूर की छत से गिरकर मौत हो गई। करीब 4 घण्टे तक कम्पनी प्रबंधन मामले को रफादफा करने में लगा रहा, लेकिन परिजनों की दखलंदाजी के बाद म्रतक को रुड़की के सिविल अस्पताल लाया गया जहां पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। रुड़की भगवानपुर हाइवे स्थित पंचवटी फैक्ट्री में सुबह करीब साढ़े सात बजे एक मजदूर की छत से गिरकर मौत हो गई, सूचना फैक्ट्री प्रबंधन को लगी तो मामला रफादफा करना चाहा लेकिन उक्त फैक्ट्री में कार्यरत म्रतक के परिजनों ने इसका विरोध किया, म्रतक मजदूर के परिजन का आरोप है कि सुबह 7 साढ़े सात बजे मौत होने के बावजूद 12 बजे तक म्रतक को पोस्टमार्टम के लिए नही भेजा गया, साथ ही मजदूर के शव को घर लेजाने का दबाव भी बनाया गया, बरहाल परिजनों के विरोध पर म्रतक के शव को रुड़की सिविल अस्पताल लाया गया जहां पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। वही इस सम्बंध में फैक्ट्री के अधिकारी मीडिया से बचते नज़र आए, बताया जा रहा है म्रतक दीपक की उम्र 27 वर्ष थी जो उत्तरप्रदेश के औरैया का निवासा था, फिलहाल म्रतक के परिजन रुड़की आरहे है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण