जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन का एक बार फिर से हल्ला बोल
टिहरी- जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की जिला इकाई ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में कार्य बहिष्कार कर कलक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में कर्मचारी नेताओं का कहना था कि विभिन्न आंदोलनों में पदाधिकारियों की ओर से सरकार के खिलाफ विभिन्न तरह के बयान दिए गए हैं। लेकिन आज तक किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ ऐसी जांच नहीं की गई है। वर्तमान सरकार मार्च माह से ही किसी व्यक्ति विशेष पर जिस तरह से आरोप लगाती आ रही है वह घोर आपत्तिजनक है। आंदोलनों के दौरान सदैव से कर्मचारी नेता सरकार और शासन के खिलाफ बयान देते आए हैं, जो मीडिया में प्रमुखता से छपता आया है। यदि सरकार की ओर से उत्पीडऩ की कार्रवाई जारी रही तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। जिले भर के जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज