सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारत रतन पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारत रत्न पण्डित गोविंद बल्लभ पन्त की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि भारतीय राजनीति में गोविंद बल्लभ पंत जी का अहम योगदान रहा भारत के गृह मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे पंत जी सरल व्यक्तित्व के धनी थे।
स्वतंत्रता संग्राम में भी उनका महत्तवपूर्ण योगदान रहा। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने उन्हें महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि पं.पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगारी प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त इन बुराईयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पं. गोविन्द बल्लभ पंत का संर्घशषील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिये सदैव प्रेरणादायी रहेगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण