विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से की शिष्टाचार भेंट
23 सितंबर से आहुत होने वाले विधानसभा सत्र की तैयारी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने देहरादून स्थित राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से शिष्टाचार भेंट की एवं सत्र की तैयारी से संबंधित जानकारियों से अवगत कराया। इस अवसर पर एक घंटे तक हुई भेंट मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने देश एवं प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के रोगियों की संख्या पर चिंता जताई एवं इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष के संग चर्चा वार्ता की। इस मौक़े पर विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने उत्तराखंड विधानसभा की “भारत में विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन 2019” की स्मारिका भी राज्यपाल को भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कोरोना के दृष्टिगत लॉकडाउन के दौरान लगातार क्षेत्रवासियों के बीच में रहकर जरूरतमंदों की सेवा भाव के लिए विधानसभा अध्यक्ष के कार्यों की सराहना की साथ ही उन्हें अपना विशेष ख्याल रखने की सलाह भी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण