अवैध निर्माण कार्य पर चला प्रशासन का डंडा
खानपुर- रूड़की व आसपास के देहात क्षेत्रों में अवैध निर्माण पर HRDA लगातार कार्रवाई करता रहता है। वही जॉइन्ट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल को भी HRDA में संयुक्त सचिव की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिसको लेकर आज मंगलौर कस्बे के मेन बाजार में अवैध रूप से निर्माणधीन तीन मंजिला दुकान को सील कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर के मेन बाजार में हनुमान मंदिर के पास पिछले कई दिनों से एक दुकान का अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था।
जिसका विकास प्राधिकरण ने नोटिस भी काट दिया था पर उसके बावजूद दुकान मालिक भी तेज़ी से निर्माण किए जा रहा था।
जिसके बाद आज HRDA की संयुक्त सचिव नमामि बंसल ने विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता डी एस रावत और क्षेत्रिय अधिकारियों के साथ मिलकर निर्माणाधीन दुकान को सील कर दिया है। HRDA की संयुक्त सचिव व जॉइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने बताया कि मंगलौर कस्बे में अवैध निर्माण की जानकारी मिली थी। जिसे सीज कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने अवैध निर्माण करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए बताया कि क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालो के खिलाफ ये अभियान लगातार जारी रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण