2013 केदारनाथ आपदा मैं लापता हुए लोगों के नर कंकाल खोजने के लिए पुलिस टीम की गई गठित
केदारनाथ धाम में एक बार फिर केदारनाथ आपदा 2013 में लापता होकर जंगलों में मर चुके लोगों के नर कंकाल खोजने के लिए चार दिवसीय सर्च अभियान चल रहा है। उत्तराखण्ड़ पुलिस द्वारा नरकंकालोें को खोजने के लिए चलाये जा रहे सर्च अभियान में 60 कर्मचारियों की 10 टीमें बीते 2 दिनों से केदारनाथ के आसपास के जगहों के चप्पे चप्पे को छान रही है।
टीम द्वारा रामबाड़ा, बासुकिताल, चौराबाड़ी, जंगलचट्टी, कालीमठ-चौमासी मार्ग, त्रिजुगीनारायण-गरूड़चट्टी मार्ग, मुनकटिया, गोऊंमुखड़ा समेत कुल 10 स्थानों पर नरकंकालों की खोजबीन की जा रही है। एसपी रूद्रप्रयाग नवनीत सिंह भुल्लर खुद टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। खोजबीन में मिलने वाले नरकंकालों का डीएनए सैंपल लेकर उनका धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार अन्तिम संस्कार किया जायेगा।
एसपी रूद्रप्रयाग नवनीत सिंह भुल्लर ने दो दिन के सर्च अभियान के बाद बताया कि अभी तक कोई नर कंकाल नही मिला है, सभी संभावित क्षेत्रों में गहनता से नरकंकालों को खोजा जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण