देश के साथ उत्तराखंड में भी ई टेंडरिंग की प्रक्रिया में आ रही तेजी
रुड़की- पूरे देश में ई टेंडरिंग की प्रक्रिया तेजी के साथ में चल रही है डिजिटल ऑनलाइन के जरिए सभी चीजों की खरीदारी हो रही है तो ऐसे में अब रुड़की जेल में भी यह प्रक्रिया रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद अपनाई जाएगी। खाद्य सामग्री से लेकर दवाइयां सब ई टेंडरिंग के जरिए खरीदी जाएंगी जिसकी सूचना जारी कर दी गई है। अधिकारियों का मानना है कि ई टेंडरिंग के तहत किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होगी और पूरी तरीके से डिजिटल ऑनलाइन में पारदर्शिता रहेगी। यही नहीं जेल प्रशासन भी ई टेंडरिंग के तहत ऑनलाइन रहेगा। रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल की एक और पहल रंग ला रही है जिसमें उन्होंने कदम उठाते हुए रुड़की उप कारागार में ई टेंडरिंग की प्रक्रिया का कदम उठाया है। इस प्रक्रिया के तहत खाद्य सामग्री और दवाइयां खरीदी जाएंगी । ठेकेदारों के द्वारा ये कार्य ऑनलाइन ही किया जाएगा। वहीं रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल का कहना है कि इस प्रक्रिया के तहत ठेकेदारों से ऑनलाइन टेंडर मांगे जाएंगे। पूरे कार्य में पारदर्शिता रहेगी और इसी के चलते जेल प्रशासन भी ऑनलाइन रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण