गुलदार का आतंक एक व्यक्ति को बनाया अपना निवाला
पिथौरागढ़- पिथौरागढ़ मुख्यालय से सटे गणकोट गाँव के सुकौली में गुलदार ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार डाला। बताया जा रहा है मृतक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और सुगौली क्षेत्र में बीती रात आदमखोर गुलदार ने उसे अपना निवाला बना डाला। मृतक का शव घटनास्थल से कुछ दूरी में क्षत विक्षत हालत में बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगो में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे मारने की मांग की है। वहीं वन विभाग आदमखोर गुलदार को पकड़ने की योजना बना रहा है। आपको बता दे कि गणकोट गाँव मे बीते एक माह से गुलदार का आतंक छाया है। अभी तक ये गुलदार दर्जनो पालतू जानवरों को भी अपना निवाला बना चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण