कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में पीएम मोदी के किसान बिल फैसले का किया विरोध
सितारगंज-सितारगंज के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में नगर के महाराणा प्रताप चौक से नगर में होते हुए एसडीएम कार्यालय तक ट्रैक्टर रेली निकली ।जिसमें क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान अपने-अपने ट्रैक्टर ले रेली में शामिल हुए।कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और किसानों की ट्रैक्टर रेली की हुंकार से नगर नरेंद्र मोदी किसान विरोधी, जो किसानों से टकराएगा चूर चूर हो जाएगा भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा। महाराणा प्रताप चौक से सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर रेली शुरू हो कृषि मंडी स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंची।
यहां भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम मुक्ता मिश्र को राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौपा।कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार जो किसानों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए किसानों के खिलाफ कृषि बिल लेकर आई है उससे किसान बर्बाद हो जाएगा।किसानों को बर्बाद कर सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचना चाहती है।इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उनकी राष्ट्रपति से माँग है कि वह इसमें हस्तक्षेप कर इस किसान विरोधी बिल को पारित न होने दे।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला