शहर में बिना नक्शा पास कराए अवैध तरीके से चल रहा कॉम्प्लेक्स भवन व दुकानों का निर्माण
रुड़की शहर व आसपास के क्षेत्रों में एचआरडीए से बिना नक्शा पास कराए कॉम्प्लेक्स भवन व दुकानों का अवैध तरीके से निर्माण चल रहा है। लेकिन हैरत की बात यह है कि इन निर्माणाधीन भवनों, कॉम्प्लेक्स व दुकानों पर एचआरडीए की कार्रवाई नाममात्र तक ही सीमित है। ऐसे ही कई मामले रुड़की के सिविल लाइन क्षेत्र जादूगर रोड, रामनगर क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों के सामने आए है, जहां खुलेआम एचआरडीए से बिना नक्शा पास कराए ऐसे भवन और कॉम्पलेक्सो का निर्माण हो रहा है। लेकिन एचआरडीए विभाग इस ओर से बेखबर नजर आ रहा है। इन निर्माणाधीन कार्यों की शिकायत कई बार एचआरडीए के अधिकारियों से की गई।
लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं लिया। विभागीय कार्रवाई सिर्फ और सिर्फ कागजों की खानापूर्ति तक ही सीमित है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जिस उद्देश्य के लिए राज्य और शहरों को मॉर्डन बनाने के लिए एचआरडीए विभाग का गठन किया गया। आज उसी विभाग से सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की हानि उठानी पड़ रही है। कई शिकायतें ऐसी भी आई कि एचआरडीए विभाग में नक्शा पास कराने के एवज में मोटी रकम की डिमांड की जाती है। हालांकि अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नही की। इस संबंध में एचआरडीए की संयुक्त सचिव नमामि बंसल से पूछा गया तो उन्होंने इन अवैध निर्माणाधीन भवनों पर कार्रवाई करने की बात कहीं।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज