तेज हवा के साथ आये बवंडर ने मचाया कोहराम
रुड़की – रुड़की के सिविल अस्पताल में आज सुबह तेज हवा के साथ आये बवंडर ने अस्पताल में लगे पेड़ो और बिजली के खम्बो को तहस नहस कर दिया है। इतना ही नहीं बवंडर की चपेट में आये पेड़ जब गिरे तो उनकी चपेट में अस्पताल के एक डॉक्टर की कार भी आ गई है जिसमे भारी नुक्सान हुआ है। अच्छी बात यह रही है की ज्यादा सुबह होने के चलते इस बवंडर के कारण कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। फिलहाल अस्पताल की विधुत व्यवस्था बिलकुल ठप्प है बिजली के कई खम्बे टूट चुके है। अस्पताल में जरुरी कार्य जनरेटर से किये जा रहे है। टूटे पेड़ो और खम्बो को हटाने के लिए जेसीबी मशीन मंगा ली गई है।
फिलहाल अस्पताल में पेड़ो और खम्बो को हटाने का कार्य चल रहा है। सुबह तेज़ हवा का चक्रवात भी थी। इस चक्रवात ने अस्पताल के पेड़ो और बिजली के खम्बो को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं अस्पताल परिसर में खड़ी डॉक्टर विरेन्द्र जो कि नाइट डिवटी पर तैनात थे उनकी कार के ऊपर भी एक पेड़ गिर गया जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं अस्पताल परिसर में लगे कई पेड़ उखड गए और कई बिजली के खम्बे टूट गए जिस कारण अस्पताल की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई है। वहीं अस्पताल के सीएमएस संजय कंसल ने बताया की आज सुबह पहली बार चक्रवात कैसा होता है यह देखने को मिला है जिसने कुछ ही मिनटों में अस्पताल परिसर में सब कुछ उथल पुथल कर दिया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज