पैराग्लाइडिंग फिर शुरू होने से पैराग्लाइडिंग जुड़े कारोबारियों में खुशी की लहर तो पर्यटकों ने उठाया पैराग्लाइडिंग का लुफ्त
लॉक डाऊन के छह महीने के लंबे इंतजार के बाद सरकार द्वारा जारी नई गाइड लाइन में एडवेंचर स्पोर्ट्स को खोलने की अनुमति मिलने के बाद पैराग्लाइडिंग फिर शुरू होने से पैराग्लाइडिंग जुड़े कारोबारियों में खुशी की लहर है। नौकुचियाताल और भीमताल में पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए पैराग्लाइडिंग शुरू की गई है। लॉक डाऊन में छूट के बाद पर्यटक पहाड़ो का रुख करने लगें है। छह महीनों बाद एक बार फिर पैराग्लाइडिंग शुरू होने से 6 माह से बेरोजगारी का संकट झेल रहे एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़े कारोबारियों को उम्मीद है कि उनका व्यवसाय एक बार फिर पटरी पर लौट आएगा। हालांकि पैराग्लाइडिंग का लुफ्त उठाने पर्यटक सीमित संख्या में ही इन स्थानों पर पहुंच रहे है। वही नैनीताल पैराग्लाइडिंग एंड एडवेंचर का लुफ्त लेने पहुँचे पर्यटकों का कहना है पैराग्लाइडिंग करके ऊँचाई से प्रकृति का आनंद उठाना अपने आप में अनूठा अनुभव है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण