मंत्री और नौकरशाह विवाद का मामला पकड़ रहा तूल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने जांच के दिए आदेश
देहरादून: उत्तराखंड के मंत्री और नौकरशाह विवाद मामले में अब सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को गंभीरता लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। सीएम के आदेश के बाद मामले का आगे बढ़ना तय है। फिलहाल इसकी जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराने की बात कही जा रही है। पिछले दिनों महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य का वह पत्र चर्चाओं में आया था, जिसमें उन्होंने एसएसपी देहरादून को महिला एवं सशक्तिकरण के अपर सचिव के लापता होने की शिकायत की थी। मामले में मंत्री ने सचिव के अपहरण का अंदेशा जताते हुए अधिकारी वी षणमुगम को एक टेंडर के मामले पर घेरने की भी कोशिश की थी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसे गंभीरता से लिया है। मुख्य सचिव को इसकी जांच के आदेश दे दिए हैंं। मामला राज्य मंत्री और एक आईएएस अधिकारी से जुड़ा होने के चलते इस पर किसी वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा जांच कराए जाने के लिए कहा गया है.बताया जा रहा है कि जिस तरह से यह मामला सामने आया है उससे विवाद और बढ़ने की आशंका है। जांच के बाद राज्यमंत्री रेखा आर्य की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण