ऋषिकेश नगर निगम ने सूखे और गीले कूड़े को लेकर लोगों को किया जागरूक
ऋषिकेश: नगर निगम लोगों के घरों तक जाकर उनको सूखे और गीले कूड़े को लेकर जागरुक कर रहा है। नगर निगम की टीम लोगों को सूखा कूड़ा और गीला कूड़ा अलग करने के लिए जानकारियां दे रही है। नगर निगम का उद्देश्य है कि सूखा और गीला कूड़ा दोनों अलग-अलग हो जिससे गीले कूड़े से खाद बनाए जा सके और सूखे कूड़े को डंपिंग जोन में डाला जा सके। ऋषिकेश में नगर निगम की टीम लगातार इस अभियान को चलाए हुए हैं. इस कार्य के लिए बकायदा निगम ने कुछ टीमें भी गठित की हैं। इन टीमों को अलग-अलग क्षेत्र दिया गया है। नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों को दो डस्टबिन दिए जाएंगे जिसमें उनको कूड़े को अलग-अलग करके रखना हैं गीला कूड़ा अलग और सूखा कूड़ा अलग साथ ही जो भी गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग नहीं रखेगा, उसका कूड़ा नहीं उठाया जाएगा। इसके साथ जो व्यक्ति यह बार-बार यह दोहराता है उस पर कार्रवाई भी की जाएगीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी