सितारगंज सेंट्रल जेल से आये कोविड संक्रमित तीन कैदी अस्पताल से फरार
रुद्रपुर : अस्पताल से कोविड संक्रमित तीन कैदी फरार, चोरी का एक आरोपी भी भाग निकला सितारगंज सेंट्रल जेल से रुद्रपुर लाए गए तीन कोरोना पॉजिटिव कैदी कोविड अस्पताल की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। इससे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। शनिवार तड़के दो बजे के करीब मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर अस्पताल में हत्या में आजीवन कारावास की सजा पाए आनंद निवासी ग्राम मछरिया मुरादाबाद, गौरव पाल निवासी जाख चौपाया घट्टी मछोड अल्मोड़ा और 10 साल की सजा पाने वाले देवेंद्र धानुक निवासी वार्ड 08 थाना चैनपुर जिला बजरंग नेपाल को भर्ती कराया गया था।
कुछ समय बाद तीन कैदी बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष पंतनगर मदन मोहन जोशी और सिडकुल चौकी इंचार्ज अनिल उपध्याय पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। इसके साथ ही अस्पताल में लगे सीसीटीवी भी खंगाले गए। सीओ ने बताया कि फरार कैदियों की तलाश की जा रही है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण