यमुनोत्री पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ चल रहे धरने को किया समाप्त
उत्तरकाशीः यमुनोत्री धाम मंदिर समिति और पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ चल रहे धरने को समाप्त करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यमुनोत्री धाम के पुरोहित समाज ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि देवस्थानम बोर्ड में उनके हक-हकूकों को सुरक्षित रखने के आश्वासन पर पुरोहित धरना खत्म कर रहे हैं। ऐसे में तीर्थ पुरोहितों की सालों की परंपरा को बनाए रखने में सरकार उनकी मदद करें। देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के पुरोहित करीब चार महीने से धरना दे रहे थे। बीते दिनों ही गंगोत्री धाम मंदिर समिति और पुरोहितों ने अपना धरना खत्म किया था। अब यमुनोत्री धाम मंदिर समिति और पुरोहितों ने भी धरना स्थगित कर दिया है। एसडीएम बड़कोट चतर सिंह देवस्थानम बोर्ड के प्रतिनिधि के रूप में यमुना जी के शीतकालीन प्रवास खरसाली पहुंचे। जहां पर एसडीएम ने आश्वासन दिया कि शासन की ओर से कहा गया है कि देवस्थानम बोर्ड में चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों के हक-हकूकों का सम्मान करते हुए सुरक्षित रखा जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण