महानगर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर निगम के बाहर कांग्रेसियों ने किया धारन प्रदर्शन
काशीपुर: महानगर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर निगम में देर शाम धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों की मांग थी कि लॉकडाउन के दौरान नगर निगम में आया राशन सड़ने के कगार पर है। जबकि पात्रों को वह राशन नगर निगम प्रशासन ने नहीं दियां काशीपुर में नगर निगम में मोहल्ला महेशपुरा की कुछ महिलाएं राशन के लिए पहुंची थीं। जिन्हें की नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा राशन देने के लिए मना कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेसी नगर निगम में पहुंच गए। सहायक नगर आयुक्त आलोक कुमार उनियाल का घेराव किया और बाद में नगर निगम परिसर में कांग्रेसी धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेसियों की मांग थी कि नगर निगम प्रशासन नगर निगम में बने गोदाम को खोलकर राशन दिखाए। जिससें दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उनका आरोप था लॉकडाउन के दौरान नगर निगम में गरीबों को बांटने के लिए आया राशन निगम गोदाम सड़ गया है। जबकि, गरीबों में राशन वितरित नहीं किया गया। सहायक नगर आयुक्त आलोक कुमार उनियाल ने कहा कि कांग्रेसियों की इस शिकायत पर मामले की जांच करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की कहीं संलिप्तता पायी जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण