सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं: सतपाल महाराज
*विवादास्पद ढांचे के विध्वंस मामले में अदालत के फैसले का किया स्वागत*
देहरादून– प्रदेश के धर्मस्व, संस्कृति, पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के मामले में आरोपित सभी दोषियों को ससम्मान बरी किए जाने के अभूतपूर्व फैसले का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रदेश के धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादास्पद ढांचे के विध्वंस मामले में आरोपित सभी दोषियों को बरी किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कोर्ट के फैसले से सिद्ध हो गया है कि जीत आखिरकार सत्य की ही होती है। अदालत के फैसले से यह भी साफ हो गया है, कि श्रीराम मंदिर आंदोलन लोकतांत्रिक ढंग से किया गया एक जनांदोलन था। महाराज ने कहा कि विवादित ढांचे के विध्वंस के मामले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, साध्वी ऋतंभरा, विनय कटियार, राम विलास वेदांती, नृत्य गोपाल दास सहित सभी 32 राम कारसेवकों को पिछले 28 वर्षों से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी है। यहाँ तक कि कई रामभक्त बरी होने से पहले स्वर्गवासी तक हो गए। धर्मस्व मंत्री ने कहा कि देर से ही सही अदालत के इस फैसले से निश्चित ही सत्य की जीत हुई है। उन्होने कहा एक बार फिर यह सिद्ध हो गया है सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात