नहीं रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल
पौड़ी: कांग्रेस के पूर्व विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल का 83 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। सुंदरलाल मंद्रवाल ने निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने आज कांग्रेस के एक सक्रिय सिपाही को खो दिया है। सुंदरलाल कोट ब्लॉक के देल गांव के रहने वाले थे। साथ ही वह दो बार विधायक भी रहे। पौड़ी के पूर्व विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कांग्रेस के नवल किशोर ने बताया कि सुंदरलाल मंद्रवाल साफ छवि के व्यक्ति थे। उन्होंने बताया कि वे साल 2002 से 2007 में श्रीनगर और साल 2012 से 2017 तक पौड़ी से विधायक रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज