तालाब में विशालकाय मगरमच्छ का आतंक मगरमच्छ कई बार पहुंच चुका है आबादी वाले क्षेत्र
लक्सर — लक्सर क्षेत्र के सेठपुर गांव में आबादी क्षेत्र से सटे एक तालाब में विशालकाय मगरमच्छ पिछले कई दिनों से दिखाई दे रहा है।वह किसी भी समय आबादी वाले क्षेत्र में निकल जाता है।तालाब के पास बने घरों में पहुंच जाता है आसपास के लोग दहशत में जी रहे हैं।
मामले की शिकायत लक्सर वन विभाग अधिकारियों को भी की गई। अधिकारी इस मगरमच्छ को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।लेकिन विशालकाय मगरमच्छ विभाग के लिए सिरदर्द बन चुका है। इस मगरमच्छ को पकड़ने के लिए विभागीय कर्मचारियों के होश फाख्ता हो चुके हैं।मगरमच्छ शहंशाह ए अंदाज में रिहायशी गलियों में घूमता रहा और वन विभाग कर्मचारी उसे ढूंढते रहे। वन विभाग कर्मचारियों की नजर पड़ते ही मगरमच्छ तालाब की गहराइयों में समा गया। तालाब गहरा होने के कारण तालाब में घुसने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा है।
पिछले 4 दिनों से गहरे तालाब में रह रहा मगरमच्छ ग्रामीणों व विभागीय कर्मचारियों के लिए सिरदर्द बन चुका है। लक्सर वन विभाग कर्मचारीप्रयास करते करते थक चुके है। लेकिन उसके हाथ कोई कामयाबी नहीं लग पाई सेठपुर गांव के ग्रामीण मगरमच्छ की दहशत के साए में जीने को आज भी मजबूर हैं।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात