12 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री आवास का किया घेराव
देहरादून- पिछले करीब 14 दिनों से अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे ग्राम प्रधानों ने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। मुख्यमंत्री आवास घेराव में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान देहरादून पहुंचे थे। जहां गांधी पार्क से ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए रैली निकाली इस दौरान पुलिस ने बेरिकेडिंग के जरिए प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला में रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ ग्राम प्रधानों की धक्का मुक्की भी हुई। ग्राम प्रधान शंकर जोशी ने बताया कि प्रधान संगठन की 12 सूत्रीय मुख्य मांगों में जल जीवन मिशन में कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत को बनाया जाए। योजना में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाए। मनरेगा में कार्य दिवस 100 दिन प्रति परिवार से बढ़ाकर 200 दिन प्रति परिवार किया जाए।। ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 से बढ़ाकर पांच हजार किया जाए। यातायात भत्ते के रूप में 15000 अतिरिक्त ग्राम प्रधान को दिया जाए व पेंशन की सुविधा भी प्रधानों को मिले।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण